शादी के 2 माह बाद तलाक लेकर लिव इन में रह रही थी युवती, लाठी से युवक का सिर फोड़ा
अलवर के बुध विहार में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। वह साढ़े 5 महीने से फरार थी। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। शिवाजी पार्क पुलिस ने बताया कि पूनम जाटव और करण सिंह लिव इन रिलेशनशिप में अलवर के बुध विहार में रहते थे। दोनों ने किराए का फ्लैट ले रखा था।
25 जून को पूनम व करण का झगड़ा हुआ था। इसमें पूनम ने करण के सिर पर लाठी मार दी। उसका काफी खून बह गया। करण के सिर पर लाठी मारने के बाद पूनम ने घर पर सूचना भी दी, लेकिन अस्पताल में पता लगा कि करण की मौत हो गई। इसके बाद से फरार थी।
पुलिस ने उसे कई महीनों से तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा। अब पुलिस ने बताया कि युवती अपनी सहेलियों के यहां घूमती रही। अब उसे मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्त में लिया गया है।
युवती का पहले हो चुका था तलाक
पुलिस ने बताया कि पूनम का कई साल पहले विवाह हो चुका था, लेकिन शादी के दो माह बाद ही तलाक हो गया। वह करण सिंह के साथ सालों से लिव इन में रह रही थी। अचानक यह घटना घटित होने के बाद फरार हो गई थी। उसे अब गिरफ्त में लिया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


