पक्षियों के लिए की पेयजल व्यवस्था नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
नदबई के एनवाईवी उत्तम धनगर के नेतृत्व में ग्राम सिरसई में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। उत्तम धनगर ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पक्षी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता। जिसके बाद यूथ मंडल ने पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर पेयजल की व्यवस्था का जिम्मा उठाया।

इस दौरान अजय शर्मा, हितेश, गिरीश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, गोपेश शर्मा, सचिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


