अलवर में प्रॉपर्टी एक्सपो शीघ्र एक ही स्थान पर मिलेगा हर तरह की प्रॉपर्टी खरीदने का माैका, अलवर बनेगा नया प्रॉपर्टी हब, रिहायशी मकानों व फ्लैटों की बढ़ी डिमांड

अलवर में प्रॉपर्टी एक्सपो शीघ्र एक ही स्थान पर मिलेगा हर तरह की प्रॉपर्टी खरीदने का माैका, अलवर बनेगा नया प्रॉपर्टी हब, रिहायशी मकानों व फ्लैटों की बढ़ी डिमांड

अलवर शहर और इसके आसपास के लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर माैका दिया जा रहा है। इसके लिए शीघ्र ही मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया जाएगा। प्रॉपर्टी एक्सपो के क्षेत्र में दैनिक भास्कर का यह एक्सपो अनूठा होगा, जहां एक ही छत के नीचे आपको वाजिब दामों पर मकान, प्लॉट, दुकान, ऑफिस, विला, कॉमर्शियल स्पेस तथा घर खरीदने का माैका मिलेगा।

प्रॉपर्टी एक्सपो में सभी प्रकार की प्रॉपर्टी पर विशेष योजना के तहत नेशनलाइज तथा निजी बैंकों से फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दिल्ली-एनसीआर बाइपास एक्सप्रेस वे जो दिल्ली-मुंबई-गुजरात के लिए निकाला जा रहा है, वह भी अलवर के पास से ही निकल रहा है।

जयपुर के पास भी है। जहां प्रॉपर्टी की कीमतें के आने वाले समय में आसमान छूने की संभावना है, इसलिए यह प्रॉपर्टी खरीदने का सही समय है। प्रॉपर्टी एक्सपो का मकसद अलवर शहर और उसके आसपास के रहने वाले लोगों को वाजिब दामों पर मकान, दुकान, घर व कॉमर्शियल कम प्लेस मल्टी विला दिलवाना है। प्रॉपर्टी एक्सपो में आने वाले बिल्डर की ओर से बनाई जाने वाली मल्टी में ऑन स्पॉट मकान दिखाने की सुविधा के साथ न्यूनतम दर पर ब्याज की सुविधा भी मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि अलवर विगत कुछ वर्षों में इंडस्ट्रियल एरिया तथा प्रॉपर्टी का हब भी बनता जा रहा है। एनसीआर होने की वजह से यहां लोग इन्वेस्ट करना अधिक सुगम समझते हैं, जिसमें रिटर्न भी अच्छा मिलता है। अब यही सबसे सही समय है।