भरतपुर में फिर से चोरी कैश, गहने, लैपटॉप ले गए चोर, परिवार गया हुआ था शादी में, मकान का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ़

भरतपुर में फिर से चोरी कैश, गहने, लैपटॉप ले गए चोर, परिवार गया हुआ था शादी में, मकान का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ़

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके के सूर्या सिटी में एक मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से 1 लाख रुपये कैश सहित सोने, चांदी के गहने, लैपटॉप ले गए और घर में रखी एक एलईडी टीवी को चोरों ने तोड़ दिया। मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ साथ साले की शादी में गया हुआ हुआ था। जब घर आकर देखा तो घर के सभी ताले टूटे पड़े थे। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

मकान मालिक कामेश्वर प्रसाद ने बताया की वह 26 तारीख को अपने पूरे परिवार के साथ साले की शादी में गया हुआ था। जब वह शादी से लौटा तो उसने घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। जब घर के अंदर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे थे। घर का सामान चेक किया तो एक लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप, सोने चांदी के नाक-कान-गले के गहने, एक सीसीटीवी कैमरा, गायब मिला। घर के अंदर एक LED टीवी भी टूटा मिला जिसे चोर तोड़ गए थे। अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है की चोरी कितने की हुई है। इसके अलावा घर का सामान बिखरा पड़ा था। दरअसल भरतपुर में चोरी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। चोर रोजाना कहीं कहीं चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।