तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत:अलवर में एसडीएम की गाड़ी ने सड़क किनारे दादी संग खड़े 7 साल के बच्चे काे रौंदा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत:अलवर में एसडीएम की गाड़ी ने सड़क किनारे दादी संग खड़े 7 साल के बच्चे काे रौंदा

अलवर: तिजारा, भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे रोड पर गुरुवार को तिजारा एसडीएम की सरकारी गाड़ी से कुचलकर 7 साल के हिमांशु की माैत हाे गई। घटना गुरुवार दाेपहर करीब 3 बजे ग्राम नानगहेडी ढाणी के पास हुई। बच्चा सड़क किनारे दादी के साथ खड़ा था। वाहन संविदा चालक यादराम चला रहा था। एसडीएम भी कार में थे।

कामां में सीजन की सर्वाधिक 3.5 इंच बारिश करीब 300 साल पुरानी हवेली हुई धराशायी (यह भी पढ़ें)

परिजन बोले- बच्चे काे कई फीट दूर घसीटा गया
बच्चे के पिता तुलसीराम ने मामला दर्ज कराया कि उनका बेटा हिमांशु (7) हाईवे किनारे कच्ची पटरी पर दादी के साथ खड़ा था। तभी टपूकड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आती एसडीएम की सरकारी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। बालक गाड़ी के साथ कई फीट तक घिसटता चला गया। ग्रामीणों ने फंसे बच्चे काे निकाला।

इंदिरा रसोई का डीग में हुआ शुभारंभ ₹8 में मिलेगा हर व्यक्ति को भरपेट भोजन (यह भी पढ़ें)

एसडीएम: बच्चा अचानक सामने अा गया तिजारा एसडीएम खेमाराम ने बताया कि बालक डिवाइडर से अचानक सड़क पर आ गया। गाड़ी की गति तेज नहीं थी। चालक ने बचाने का काफी प्रयास किया, पर वो चपेट में आ गया।