तीन युवक 5 महीने से कर रहे थे गैंगरेप, नाबालिग के गर्भवती होने के बाद चला परिजनों को पता, कल होगा मेडिकल
भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। घटना 5 महीने पहले की है। नाबालिग के परिजनों को जब पता लगा तब नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने अपनी बच्ची से पूछा तो उसने सारी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।
नाबालिग के पिता ने बताया की 5 महीने पहले उनकी 14 साल की बच्ची खेत में काम कर रही थी। मोहब्बत, शाहरुख़ और जाहिद खेत पर पहुंचे। तीनों युवक नाबालिग को पकड़ कर एक खेत में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग के अश्लील वीडियो भी बना लिए और धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उनके अश्लील वीडियो को वायरल कर देंगे। नाबालिग ने डर की वजह से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
आरोपी नाबालिग अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बार-बार बुलाते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। उसने तीनों युवकों को इस बारे बताया तो तीनों युवक नाबालिग का अबॉर्शन करवाने की कहने लगे। तीनों युवकों ने नाबालिग को अबॉर्शन के नाम पर बहला दिया। कल नाबालिग की मां को अपनी बच्ची के गर्भवती होने के बारे में पता लगा। जिसके बाद नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया।


