मार्च में मई और जून जैसी गर्मी; आग उगल रहा सूरज
हर दिन गर्मी तेज हो रही है। सुबह से ही सूर्य देव का कहर जारी है। मार्च में ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. आमतौर पर मार्च में तेज गर्मी का प्रभाव कम रहता है, लेकिन इस बार मई और जून जैसी गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि धौलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 42डिग्री के आसपास हो चुका है।
वहीं न्यूनतम तापमान 200 दर्ज किया गया। वहीं लू के थपेड़े भी चल रहे हैं। दिन में तो बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग पंखे और एसी में रहने के बाद भी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में गर्मी और तेज होगी।



