घर से घूमने गई थी 16 साल की नाबालिग ले गई 3.40 लाख रुपए और किताबें, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

घर से घूमने गई थी 16 साल की नाबालिग ले गई 3.40 लाख रुपए और किताबें, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में 16 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग घर से 3 लाख 40 हजार रुपये और अपनी पढ़ाई की किताबें ले गई। बच्ची के घर से लापता होने का मामला बच्ची के चाचा ने दर्ज करवाया है।

बच्ची के चाचा ने मामला दर्ज कर बताया कि 16 साल की भतीजी उसके साथ ही रहती थी। शाम को वह रोजाना घूमने के लिए जाती थी। दो दिन पहले भी वह शाम को 5 बजे घूमने के लिए घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। बहुत देर हो गई तो उसे पूरे इलाके में तलाश किया। रात को एक जानकार ने बताया कि लोकेश नाम का युवक नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। लोकेश भरतपुर का रहने वाला है। काफी समय से अपने मामा बजरंगी के पास रहता है। व्यक्ति ने चाचा को बताया कि लड़की को ले जाने में लोकेश के मामा और दो दोस्तों ने मदद की।

लड़की घर से 3 लाख 40 हजार रुपए और अपनी पढ़ाई की किताबें साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी युवक और नाबालिग को अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।