कनपटी पर कट्टा लगाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी
भरतपुर के सीकरी थाने में एक महिला ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया है कि जब वह गेहूं के खेतों में पानी दे रही थी तो गांव के ही दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और कनपटी पर हथियार लगाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना 10 फरवरी की है। महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसे गांव के फैयाद और जानू नाम के लोगों ने खेत में काम करते समय पकड़ लिया। दोनों उसे खेत में ले गए और उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों जाते-जाते महिला को धमकी दे गए कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देंगे। महिला ने घर पहुंच कर सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजन घर से आरोपियों के खिलाफ थाने शिकायत करने के लिए गए तो उन्हें रास्ते में आरोपियों ने पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की, साथ ही धमकी दी कि वे महिला के पति और उसके परिजनों को झूठे मामलों में फंसा देंगे। महिला और उसके परिजन घर लौट गए।
कुछ देर बाद महिला थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि थाने की तरफ से महिला की शिकायत पर कोई गौर नहीं किया गया। शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने एसपी श्याम सिंह को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। जिसके बाद आज महिला से गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट- उमेश बंसल, सीकरी, भरतपुर
satveer 

