आरोपी से 2 फोन बरामद, फोन में मिली ब्लैकमेलिंग की चैट, आरोपी 1 साल से लोगों को फंसा रहा है सेक्सटॉर्शन के जाल में

आरोपी से 2 फोन बरामद, फोन में मिली ब्लैकमेलिंग की चैट, आरोपी 1 साल से लोगों को फंसा रहा है सेक्सटॉर्शन के जाल में

भरतपुर के सीकरी थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन करते एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। आरोपी एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाने के लिए सेक्स चैट कर रहा था। पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी के बारे में सूचना मिली जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

सीकरी थाना अधिकारी पूरन चंद ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की गांव रनियाला के बाहर एक युवक किसी व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन के जरिए अपने जाल में फंसाने के लिए सेक्स चैट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा तो वह वहां से भाग निकला। कुछ दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

ठग ने अपना नाम इरफ़ान बताया जो रनियाला गांव का रहने वाला है। ठग के पास तलाशी के दौरान दो मोबाइल मिले। मोबाइल के अंदर एक पोर्न वीडियो मिली। उस पोर्न वीडियो को दिखा कर लोगों को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाया जाता है।

ठग के मोबाइल में ऐसी चैट मिली जिसमें लोगों को उनकी न्यूड वीडियो भेज कर वायरल कर उनको पैसे देने की धमकी दी गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह करीब एक साल से लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाने का काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है की ठग ने सेक्सटॉर्शन में कितने लोगों को अभी तक फंसाया है।