नंदिनी की सफलता: भरतपुर की नंदिनी शर्मा ने जीता जयपुर आइडल का सीजन-5

नंदिनी की सफलता: भरतपुर की नंदिनी शर्मा ने जीता जयपुर आइडल का सीजन-5

भरतपुर निवासी नंदिनी शर्मा ने जयपुर आइडल सीजन -5 का खिताब जीता, जिसे विनीत जैन क्रिएशन्स द्वारा आयोजित किया गया था। यह एक रियलिटी शो था जिसमें देश के विभिन्न शहरों के सिंगर ने ऑडिशन दिया। सेमीफाइनल में 16 लोगों को आगे बढ़ाया गया, जिन्होंने दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन किया।

इसमें म्युजिक इंडस्ट्रीज से जुडे़ नामी कलाकार तोशी साबरी, श्रेयस पुराणिक, राजा हसन, कुटले खान, रणजीत राजवाड़ा आदि ने 6 प्रतिभागियों को चुना। अंतिम मुकाबला नंदिनी और सलीम के बीच था। नंदिनी शर्मा ने जुगनी जी, छाप तिलक सब छीनी और मैं तैन्यू समझावा नी... आदि सेमी क्लासिकल गीतों की प्रस्तुति दी। ट्रॉफी नंदिनी शर्मा को मिली। उसे पुरस्कार राशि 51 हजार रुपए और एक संगीत वीडियो में काम करने का मौका मिला है।

सूफी गायन में रखती हैं रुचि

नंदिनी शर्मा की सेमी क्लासिकल और सूफी गायन में रुचि है। इसके अलावा बालीवुड के गीत भी गाती हैं। नंदिनी रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 8, नई उड़ान और बिग एफएम गोल्डन वायस सीजन 7 की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा इंडियन आइडल सीजन 9 और द वायस आफ इंडिया सीजन 2 में टॉप-100 में नंदिनी रह चुकी है। नंदिनी ने बताया कि यशराज के यू ट्यूब चैनल पर मेरा रांझा और एक अन्य चैनल पर फिकरां गीत आ चुका है।

संगीत की दीवानगी से मिला मुकाम

नंदिनी की संगीत के प्रति दीवानगी ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया। नंदिनी संगीत का एक पर्याय है, एक युवा और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व है। नंदिनी के पिता सुशील शर्मा दूरदर्शन में सीनियर कैमरामैन रहे हैं।