किन्नराें के दाे पक्षाें में जमकर मारपीट:होली की बधाई मांग रहे दो किन्नर समूहों में मारपीट, चोटें आईं, एफआईआर नहीं
बधाई मांगने काे लेकर रेलवे स्टेशन राेड पर किन्नराें के दाे पक्षाें के बीच शुक्रवार काे झगड़ा हाे गया। इस दाैरान दाे जनाें के चाेटें भी आई है। घटना काे लेकर काेई मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि दाेनाें पक्षाें के बीच समझाइश के बाद मामला शांत हाे गया।
काेटगेट थानाप्रभारी मनाेज माचरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन एरिया के आसपास एक किन्नर हाेली काे लेकर बधाई मांग रहा था। जैसे ही किन्नर समाज काे इस बारे में जानकारी मिली। सभी स्टेशन के पास पहुंचे। उस किन्नर काे बधाई नहीं लेने के लिए कहा। बाेला कि अगर बधाई लेनी है ताे साथ आकर रहे। इस बात काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच झगड़ा हाे गया।
एरिया के लाेगाें ने दाेनाें पक्षाें काे शांत कर अलग किया। बाद में किन्नर समाज थाने पहुंचा। पुलिस काे बताया कि जाे किन्नर यहां बधाई ले रहा था। उसे किशनगढ़ में मकान व 60 गांवाें का क्षेत्र दिया हुआ है। अगर उसे यहां रहना है ताे परिवार के साथ रहने के बजाय समाज के साथ रहे। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें के बीच समझाइश कर मामले काे शांत किया।
satveer 

