चाचा ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया, समझाइश करने गए भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

चाचा ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया, समझाइश करने गए भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

कस्बे के समीप स्थित ढाणी खरींटा में घर में बैठकर आपसी बातों के दौरान ही चाचा और भतीजे में आपसी विवाद हो गया। इस दौरान चाचा ने पास ही रखी कुल्हाड़ी से भतीजे के सिर पर वार कर दिया। इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई, वहीं मारपीट में चाचा भी गंभीर घायल हो गया। उसे चूरू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलवर रैणी: मकान गिरने से घरेलू सामान नष्ट (यह भी पढ़ें)

पुलिस ने बताया कि ढाणी खरींटा निवासी रोशनलाल पुत्र मदनलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सुरेशकुमार उनके परिवार में ही चाचा भंवरलाल के घर पर बुधवार को शाम करीब सात बजे गया हुआ था। वहां चाचा भंवरलाल और भतीजा सुरेश आपस में बातें कर रहे थे। अचानक दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आपस में मारपीट करने लगे।

हाइवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी पत्नी की मौत, पति व साली गंभीर घायल (यह भी पढ़ें)

इस दौरान भंवरलाल ने सुरेश के घर में रखी कुल्हाड़ी से सिर सहित अन्य जगहों पर वार कर दिए। मारपीट में भंवरलाल को भी चोट आई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने दोनों को रोका और दोनों को गंभीर हालत में इलाज के चूरू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां सुरेशकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते में फतेहपुर के पास ही उसकी मौत हो गई। शव को परिजन रामगढ़ सीएचसी ले गए, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मारपीट में घायल आरोपी चाचा भंवरलाल का चूरू में इलाज चल रहा है।