दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को लेकर एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन, एआईएपीजीईटी और एनसीएचएम का एग्जाम 29 को

Aug 14, 2020 - 02:34
Aug 14, 2020 - 03:23
दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को लेकर एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन, एआईएपीजीईटी और एनसीएचएम का एग्जाम 29 को

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस टेस्ट-(एआईएपीजीईटी) और नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट (एनसीएचम) की परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दोनों ही परीक्षाएं 29 अगस्त को होंगी। एआईएपीजीईटी का आयोजन आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्धा एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के पोस्ट-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश-परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को किया जाना है। ऐसे में एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किए जाने की संभावना है। नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट की परीक्षा 21 सेंट्रल, 25 स्टेट होटल व 24 प्राइवेट होटल मैनेजमेंट संस्थानों की बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों की सीटों के लिए होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन 11 अगस्त को जारी किया गया था।