चारा लेने गई महिला से छेड़छाड़ चिल्लाने की आवाज सुन पति पहुंचा तो लाठी से हमला, महिला को भी पीटा

May 16, 2022 - 08:22
चारा लेने गई महिला से छेड़छाड़ चिल्लाने की आवाज सुन पति पहुंचा तो लाठी से हमला, महिला को भी पीटा

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने पशुओं के लिए चारा ला रही एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति मौके पर पहुंचा। बदमाशों ने महिला के पति पर भी भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला ने उच्चैन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

उच्चैन थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि महिला दोपहर को खेत पर चारा लेने गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद चंद्रपाल कुशवाह ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने जब शोर मचाया तो महिला का पति भाग कर खेतों में पहुंचा। तभी चंद्रपाल ने लाठी डंडों से महिला के पति की पिटाई कर दी। जब महिला ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने महिला की भी पिटाई कर डाली। घटना के बाद महिला अपने पति के साथ उच्चैन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।