सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ पोस्ट डालकर मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष को धमकाने पर गढ़ीबाजना थाना पुलिस ने आरोपी युवक गांव बाजना निवासी पवन पुत्र रामसहाय गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मामले में पीड़ित के डिप्टी एसपी अजय शर्मा को शिकायत करने और मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद दबाव में आई गढ़ीबाजना पुलिस को आखिरकार यह कार्रवाई करनी पड़ी।


