जैसलमेर: काठोड़ा में महिला की हत्या प्रकरण का खुलासा, भाभी व दोस्त के साथ मिलकर पति ने की हत्या
जैसलमेर: जिले के गांव काठोड़ा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को पुलिस थाना सांगड़ के हल्का क्षेत्र काठोड़ा गांव के पास सड़क पर एक महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सांगड़ थानाधिकारी काठाेड़ा मय जाब्ता द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।
भरतपुर/कामां: गया कुंड में नहाते समय 5 श्रमिक पानी में डूबे, दो की मौत, तीन बचे (यह भी पढ़ें)
इस दौरान मृतिका के भाई हमल खां निवासी काठोड़ा ने पुलिस काे बताया कि उसकी बहन सोनी का माणक पुत्र मुबारक खां निवासी काठोड़ा के साथ तीन साल पहले निकाह हुआ था। रिपोर्ट में बताया कि सोनी को उसके ससुराल पक्ष वालों ने मार दिया है। जिस पर पुलिस थाना सांगड़ में दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उप अधीक्षक पुलिस महिला अपराध अनुसंधान जैसलमेर को सुपुर्द किया गया।


