मोबाइल लेने पहुंची महिलाओं को करना पड़ रहा घंटों इंतजार सर्वर डाउन के कारण नहीं आया OTP
भरतपुर जिले इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आया। इसके कारण महिलाओं को घंटों खड़े रहना पड़ा।
ऐसा ही नजारा कुम्हेर के पंचायत समिति परिसर में देखने को मिला। OTP नहीं आने के कारण महिलाएं घंटों तक खड़ी रहीं। इस दौरान वहां न तो बैठने की व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी की।

मोबाइल लेने पहुंची महिलाओं ने कहा कि काउंटर पर बैठे लोग अपनी जान पहचान वाले लोगों को मोबाइल दे रहे थे। ऐसे में महिलाओं को मोबाइल लेने के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सोमवार को महिलाओं ने सेंटर पर जमकर हंगामा किया।

कैंप में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। सर्वर डाउन होने के कारण OTP आने में समय लग रहा है। इसलिए प्रक्रिया की रफ्तार थमी है।
Satveer Choudhary 

