अन्नदाता की खुशियों में आग:बिजली के तारों से गिरी चिंगारी, साढ़े 6 बीघा में गेहूं की फसल खाक

Apr 14, 2021 - 14:34
Apr 14, 2021 - 14:38

खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के ढीले तार किसानों की खुशियों में आग लगा रहे हैं। मंगलवार को इनसे चिंगारी गिरने के कारण भुसावर के बारोली में साढ़े तीन बीघा और उच्चैन के बारहमाफी गांवों में तीन बीघा में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

वैर तहसील के कंचनपुरा में भी इसी चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल का चारा जल गया। आग पर बड़ी मुश्किलों से काबू पाया जा सका।