पीएचडी कर रही छात्रा ने सुसाइड किया सीकर से जोधपुर आकर कर रही थी पढ़ाई, घटना के वक्त छोटा भाई गया हुआ था स्कूल

पीएचडी कर रही छात्रा ने सुसाइड किया सीकर से जोधपुर आकर कर रही थी पढ़ाई, घटना के वक्त छोटा भाई गया हुआ था स्कूल

शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर रहने वाली पीएचडी की एक छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसका छोटा भाई सुबह स्कूल गया हुआ था। पता लगने पर पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

शास्त्रीनगर थाने के सबइंस्पेक्टर शैतान सिंह ने बताया कि 26 साल की अर्चना शर्मा पुत्री कैलाशचंद्र शर्मा यहां अपने छोटे भाई भवानी के साथ रहती थी। मूलत: सीकर के फतेहपुर शेखावाटी हाल रेजीडेंसी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट किराए पर रहती थी। आज सुबह उसका भाई स्कूल चला गया। बाद में कोई परिचित मिलने आया तब पता लगा कि दरवाजा अंदर से बंद है। फोन कॉल किए जाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया।

कमरे में अर्चना दुप्पटे से फंदे पर झूलती नजर आई। एसआई शैतानसिंह के अनुसार अर्चना जेएनवीयू से पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। उसके आत्महत्या का कारण फिलहाल नजर नहीं आया है। कमरे की तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके छोटे भाई को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके परिजन को सूचना भेजी गई है। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।