पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसा जरख वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

Dec 10, 2020 - 07:04
Dec 10, 2020 - 07:07
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसा जरख वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

अलवर शहर में जंगली जानवरो ने का कब्जा बना हुआ है। ऐसे ही शहर के कचहरी राेड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बुधवार मादा जरख घुस गई। इससे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के कर्मचारी घबरा गए। माैके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर जरख काे पकड़ा। मादा जरख घायल हाेने के कारण भूरासिद्ध स्थित वन विभाग कार्यालय के एनक्लाॅजर में रखी गई है। उसे ठीक हाेने के बाद जंगल में छाेड़ा जाएगा। सुबह चौकीदार बाबूलाल के पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचने के कुछ देर बाद ही जरख कार्यालय में घुस गया और कार्यालय परिसर में घूमने लगा। कार्यालय में घूमने वाले आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। चौकीदार ने विभागीय अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी।

सरिस्का बाघ परियाेजना के अलवर बफर रेंज के रेंजर शंकरसिंह शेखावत ने बताया कि रेस्क्यू की गई मादा जरख करीब ढाई- तीन साल की है। एक डाेज में बेहाेश नहीं हाेने के कारण ट्रेंकुलाइजर गन से उसे दूसरी डाेज दी गई। जरख के पुराना जख्म हाेने के कारण उसे पशु चिकित्सालय में दिखाया गया। अभी जरख काे देखभाल के लिए एनक्लोजर में रखा है। ठीक हाेने पर जंगल में छाेड़ा जाएगा।