नाली व्यवस्था पर सख़्त नज़र, शहर हित में त्वरित पहल

नगर निगम अलवर के आयुक्त महोदय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नालों की वर्तमान स्थिति, नियमित सफाई व्यवस्था, जल प्रवाह की सुगमता तथा संभावित अवरोधों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई टीमों को निर्देशित किया कि नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, कचरा एवं सिल्ट का समयबद्ध निष्पादन किया जाए तथा जलभराव की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया।

1 / 1

1.