बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन भागे:​​​​​​​ अलवर शहर के आर्य नगर में पार्क से निकल रही महिला की चेन छीनी, बिना नम्बर की बाइक पर थे दो बदमाश

Apr 9, 2021 - 10:28
Apr 9, 2021 - 10:49
बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन भागे:​​​​​​​ अलवर शहर के आर्य नगर में पार्क से निकल रही महिला की चेन छीनी, बिना नम्बर की बाइक पर थे दो बदमाश

अलवर शहर के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे केड़लगंज निवासी बुजुर्ग महिला के गले से दो बदमाश चेन स्नैचिंग कर भाग गए। बदमाश बाइक पर आए थे। महिला के पार्क से बाहर निकलते समय घटना का अंजाम दिया। बाद में पुलिस पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पड़ताल जारी है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि केड़लगंज निवासी करीब 65 साल की बुजुर्ग महिला कमलेश आर्य नगर के पार्क में घूमने आई थी। सुबह करीब सवा नौ बजे वह पार्क से घूमकर वापस लौट रही थी। पार्क के बाहर ही निकली थी। बगल से बाइक से आए दो बदमाश उसके गले की चेन को झपट्टा मार छीन ले गए। जिससे महिला के गले पर खरोंच भी आई है। इस घटना से महिला काफी घबरा गई थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की।

बैंक की तरफ से आए थे
आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि बदमाश रोड नम्बर दो स्थित बैंक की तरफ से आए थे। बैंक के पास वाली रोड से आर्य नगर में घुसे हैं। इसके बाद वे पार्क की तरफ आए। पार्क के बाहर महिला के बाहर आने का कुछ देर इंतजार किया। जैसे ही महिला बाहर आई। चेन स्नैचिंग कर भाग गए। बाइक चलाने वाले ने हेलमैट पहना था। पीछे बैठे युवक ने मास्क लगाया था।

सीसीटीवी में साफ नहीं
पुलिस ने बताया कि एक-दो सीसीटीवी में फुटेज साफ नहीं आ रहे। इतना जरूर पता लग रहा है कि दो बदमाश थे। बिना नम्बर की बाई थी। कॉलोनी के मुख्य रोड पर एक दो जगह देखे गए हैं। पुलिस अलग-अलग सीसीटीवी फुटेजे के आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है। महिला का भी पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्दी बदमाशों को गिरफ़्तार किया जाएगा।