ग्राम पंचायत सैंथली भवन के लिए भामाशाह ने 10 बिस्वा जमीन दान दी

ग्राम पंचायत सैंथली भवन के लिए भामाशाह ने 10 बिस्वा जमीन दान दी

ग्राम पंचायत सैंथली काे पंचायत भवन के लिए यहां के पूर्व सरपंच बच्चू सिंह ने अपनी खातेदारी की 10 बिस्वा भूमि दान दी है। उप तहसील कार्यालय बहादुरपुर में सर्व समाज के प्रतिनिधियाें की माैजूदगी में सैंथली ग्राम पंचायत सचिव के सचिव अनुराग शर्मा काे ग्राम पंचायत के नाम भूमि रजिस्टर्ड करवाकर दान की।

पांडुपोल भरतरी धाम मेले को स्थगित की सूचना बाबत एसडीएम से मिले प्रतिनिधि (ये भी पढ़ें )

इससे पहले भी बच्चूसिंह ने ग्राम में राजकीय औषधालय के लिए भी जमीन दान की हुई है। जमीन दान देने पर लाेगाें ने पूर्व सरपंच बच्चू सिंह का आभार व्यक्त किया है।