कांग्रेसजनाें ने स्वतंत्रता सेनानी पुष्पा शर्मा का घर पर जाकर किया सम्मान
जिला कांग्रेस कमेटी ओर से रविवार काे अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक पुष्पा शर्मा का सम्मान किया। इस माैके पर शर्मा ने कांग्रेसजनाें से कहा कि संगठन काे मजबूती दाे और एकजुट रहाे। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अगुवाई में सुबह पुष्पा शर्मा का उनके निवास पर सम्मान किया गया।
मिश्रा ने उनको सूत की माला ,श्रीफल एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद कांग्रेसजनाें ने उनसे आशीर्वाद लिए। पुष्पा शर्मा ने कहा कि मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। संगठन मजबूत हाेने से राजनीति में स्वच्छता आएगी।
प्रवक्ता नरेंद्र मीणा ने बताया कि सम्मान करने गए दल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष गोपालदास खटीक, पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, महासचिव महेन्द्र सैनी, जिला कांग्रेस महासचिव सुनील पाटोदिया, महासचिव जीएस नरुका, कृष्ण खंडेलवाल, पार्षद अंशुल सैनी, सुनीता शर्मा, हर्ष शर्मा शामिल थे।


