मुख्य सफाई निरीक्षक के पक्ष में पार्षदों का प्रदर्शन

मुख्य सफाई निरीक्षक के पक्ष में पार्षदों का प्रदर्शन

हाल ही में मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसअाई) का कार्यभार संभालने वाले बाबूलाल गुप्ता काे पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार काे कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने नगर परिषद में प्रदर्शन किया। इन पार्षदों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक आयुक्त कुमार संभव अवस्थी सफाई ठेकेदारों के दबाव में गुप्ता को पद से हटाना चाहते हैं। पार्षद सुनील चाैधरी, रविंद्र मीणा व प्रीतम सिंह का कहना था कि गुप्ता के कार्य संभालने के बाद सफाई व्यवस्था में सुधार आया है।

SSR केस: रिया चक्रवर्ती ने पहले की CBI जांच की मांग, अब बोलीं- ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ(ये  भी पढ़ें)

सफाई ठेकेदाराें पर पेनल्टी लगनी शुरू हुई है। इसी कारण ठेकेदार उन्हें हटवाना चाहते हैं। इसके लिए कार्यवाहक आयुक्त पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र जैन, नारायण साइवाल, पिंकी रानी, अरुण जैन, अजय मेठी, रमेश सैनी, अविनाश खंडेलवाल, डाॅ. अशाेक पाठक, सतीश यादव, शालिनी शर्मा आदि पार्षद भी शामिल थे