अतिक्रमण हटाते समय सप्लाई लाइन टूटी, राजपुर बड़ा में पानी की किल्लत

अतिक्रमण हटाते समय सप्लाई लाइन टूटी, राजपुर बड़ा में पानी की किल्लत

अलवर: गांव राजपुर बड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर पूर्व सरपंच प्रभु दयाल मीणा के नेतृत्व में खाली बर्तन लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सरपंच प्रभु दयाल मीणा व भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री सीताराम रैबारी ने बताया कि गांव में गत 4 दिनों पहले उपखंड प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी। उसी दौरान जेसीबी मशीन द्वारा जलदाय विभाग की पानी की पाइप लाइन टूट गई।

गहलोत सरकार ने भाजपा की योजनाओं के नाम बदल जनता को ठगा, कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल (यह भी पढ़ें)

जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन 4 दिन गुजर जाने के बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन को ठीक नहीं करवाया गया। ऐसे में गांव के रैबारी मोहल्ला, जांगिड़ मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, ब्राह्मण मोहल्ला, धाकड़ मोहल्ला सहित हरिजन बस्ती में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।