भरतपुर में मिले 48 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हुए 149, सिर्फ 6 दिन में मिले 144 मरीज

भरतपुर में मिले 48 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हुए 149, सिर्फ 6 दिन में मिले 144 मरीज

भरतपुर में आज कोरोना के 48 मरीज सामने आये हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 149 हो गई है। दिन पर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भरतपुर जिले में जनवरी महीने में सिर्फ 144 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। सिर्फ 6 दिनों में 144 मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सैम्पलिंग भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

आज बयाना में 4, भुसावर 8, डीग 4, कामां 1, कुम्हेर 7, नदबई 3, नगर 2, रूपवास 6, सेवर 17 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद चिकित्सा विभाग ने सभी मरीजों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। मरीजों के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के कल सैंपल लिए जाएंगे। आज भी पुलिस ने बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे।