साइबर ठगों ने दो खातों से 4 लाख उड़ाए बुजुर्ग महिला से बिना संपर्क किए निकाले पैसे, दूसरे खातेदार को झांसे में लेकर की ठगी

साइबर ठगों ने दो खातों से 4 लाख उड़ाए बुजुर्ग महिला से बिना संपर्क किए निकाले पैसे, दूसरे खातेदार को झांसे में लेकर की ठगी

एक बार फिर साइबर ठगों ने भरतपुर में एक महिला और एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। साइबर ठगों के खिलाफ शुक्रवार को दोनों अलग-अलग थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के खाते से 3 लाख 50 हजार और व्यक्ति के खाते से 61 हजार 300 रुपए निकाल लिए। पासबुक की एंट्री करवाने पर उन्हें इसका पता चला।

पहला मामला शहर कृष्णा नगर का है। जडाव देवी ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया था की उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है जिसमें उसकी पेंशन आती है। काफी समय से जडाव देवी ने अपने खाते से लेनदेन नहीं किया। न ही जडाव देवी अपनी पासबुक की एंट्री करवा पाई। दो दिन पहले जब वह बैंक गई तो उन्हें पता लगा की उनके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 50 रुपए निकाल लिए गए है।

दूसरा मामला चिकसाना थाना इलाके के बझेरा गांव का है। सुल्तान नाम के व्यक्ति ने चिकसाना थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया की तीन दिन पहले उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। ठग ने सुल्तान को अपनी बातों में फंसाकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर उसके खाते से 61 हजार 300 रुपए निकाल लिए।