भरतपुर में कोरोना विस्फोट, 67 मरीज मिले अकेले मेडिकल कॉलेज में 31 स्टूडेंट संक्रमित, जिले में एक्टिव केस हुए 101
भरतपुर में बुधवार को कोरोना विस्फोट हुआ। शहर में 36 कोरोना के मरीज मिले और अकेले ही मेडिकल कॉलेज में 31 कोरोना पॉजिटिव स्टूडेंट मिले हैं। जिसके बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में इस समय 101 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।
कोरोना को लेकर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया की मेडिकल कॉलेज में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव आने वाले स्टूडेंट की हालत ठीक है। इन्हें हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया है। बच्चों के 10 तारीख से पेपर थे। उसके बारे में सरकार से बात की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में इस समय 90 प्रतिशत केस अर्बन एरिया से हैं। जिसे देखते हुए अर्बन एरिया में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के स्कूल को बंद कर दिया गया है। सभी स्कूल ऑनलाइन ही बच्चों को पढ़ाएंगे। बाकी के ग्रामीण इलाकों को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। जिले में सैम्पलिंग बढ़ाई गई है। अब सैम्पलिंग आरटीपीसीआर और रैट (रेपिड एंटीजन टेस्ट) से की जा रही है।
Satveer Choudhary 

