वैक्सीन की कमी: 45 प्लस के लिए वैक्सीन खत्म, आज आएगी तो कल लगेगा टीका

वैक्सीन की कमी: 45 प्लस के लिए वैक्सीन खत्म, आज आएगी तो कल लगेगा टीका

जिले में 45 प्लस युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। गुरुवार को वैक्सीन आई तो शुक्रवार को लगाई जा सकेगी। उधर, 18 प्लस युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह बना हुआ है। जिले में 34 केन्द्रों पर 18 प्लस के 6083 युवाओं ने कोरोना के टीके लगवाए।

जिले में कुछ केंद्रों पर कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। खाजूवाला 200 में से 155, पूगल 110, कोलायत 168,बज्जू 94 और मोमासर में 126 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। गुरुवार को 17 केंद्रों पर 3230 युवाओं के टीके लगाए जाएंगे।

उधर, 45 प्लस का वेक्सीनेशन संकट में पड़ गया है। बुधवार को 12 बूथ पर 995 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। दरअसल 45 प्लस के लिए कोविशील्ड खत्म हो गई है। कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। उसकी भी अब आखिरी डोज बची है। आरसीएचओ ने बताया कि गुरुवार को 14 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 45 प्लस के लिए वैक्सीन आने के बाद अगले चरण की घोषणा की जा सकेगी।