2 बीएड स्टूडेंट ने सड़क पर मिले 2 लाख रु. लौटाए
दाे बीएड स्टूडेंट्स ने सड़क पर मिले दो लाख रुपए लाैटा दिए। पाली निवासी हितेश शर्मा और रवि जीनगर बीएड की परीक्षा के लिए जाने के लिए कल्याण सर्किल पर बस का इंतजार कर रहे थे। हितेश ने बताया कि इस दाैरान एक बाइक तेज स्पीड से गुजरी ताे उसमें से एक पीले रंग की थैली नीचे सड़क पर गिर गई। मैंने आवाज देकर बाइक पर सवार दाेनाें लाेगाें काे रुकवाने का प्रयास किया।
लेकिन, वे दाेनाें आगे निकल गए। हितेश ने देखा तो थैली में रुपए थे। जिनकाे वापस लाैटाने के लिए वह रवि जीनगर के साथ कल्याण सर्किल चाैकी पहुंचा। यहां पता लगा कि यहां चरण सिंह नगर में रहने वाले राेहित कुमार ने उसके दाे लाख रुपए गिरने की शिकायत दी है। इधर, रुपए वापस मिलने पर परिवादी राेहित काे चाैकी पर बुलाया गया और यहां चाैकी इंचार्ज अनिता के सामने रुपए गिनकर वापस उसके हवाले कर दिए।
सीसीटीवी खंगालती रही पुलिस : दाे लाख रुपए गिरने के बाद पुलिस कल्याण सर्किल पर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। उसकाे जब पता लगा कि गिरे हुए रुपए लेकर दाे युवक चाैकी पर आए हैं ताे उसने परिवादी काे फाेन कर बुलाया और रुपए लाैटा दिए।


