सीकर में छात्रा का अपहरण कर 3 दोस्तों ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

सीकर में छात्रा का अपहरण कर 3 दोस्तों ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

गांव नवां से एसएससी का फाॅर्म भरवाने राजगढ़ आई एक 19 वर्षीय युवती का 24 सितंबर को बस स्टैंड से अपहरण कर ले जाने और उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर सोमवार को थाने में सात नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार नवां की युवती ने रिपोर्ट दी कि वह अपने माता-पिता के साथ पिलानी रहती है और दादा-दादी के पास अपने गांव आई हुई थी। 24 सितंबर को वह गांव से एसएससी का फाॅर्म भरवाने के लिए बस से राजगढ़ आई थी। बस स्टैंड पर उसे उसका परिचित विक्रम पूनिया मिला। विक्रम के पूछने पर उसने बताया कि वह एसएससी का फार्म भरवाने के लिए आई है।

आरोपी ने कहा कि उसके साथ चलो, वह सारा काम करा देगा। आरोपी ने कार मंगवाई और उसे उसमें बैठा लिया। कार में पहले से तीन अन्य लड़के थे, जिसमें से एक का नाम देवेंद्र पूनिया बोल रहे थे। उन तीनों को वह शक्ल से पहचान सकती है। आरोपी उसे राजगढ़ में ही एक मकान में ले गए और कमरे में उसके साथ चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो भी खींची। आरोपियों ने शोर मचाने पर उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया।