2021 के बोर्ड परीक्षार्थी को उपस्थिति में 15% की छूट,यह छूट लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास ज्वाइन नहीं कर पाए छात्रों को दी जाएगी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की स्कूलाें में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं के बच्चाें के लिए अच्छी खबर है। 10वीं व 12वीं 2021 के बोर्ड परीक्षार्थी को उपस्थिति में 15 फीसदी की छूट देगा। यह छूट लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास नहीं कर पाए छात्रों को दी जाएगी। अगर छात्र तकनीकी कारणों से ऑनलाइन क्लास में जुड़ नहीं पाए और उनका स्कूल अटेंडेंस नहीं बन पाया तो ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। 10वीं और 12वीं
बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल का 75 फीसदी अटेंडेंस होना जरूरी है। बीमार होने की स्थिति में ही बोर्ड ने अब तक अटेंडेंस में छूट दी है। लेकिन चूंकि इस बार कोरोना के कारण ऑनलाइन क्लास ही चलाई जा रही है। ऐसे में बोर्ड तकनीकी कारण के ग्राउंड पर अटेंडेंस में छूट देगा। यह छूट छात्रों को लॉकडाउन और अनलॉक-चार तक ही मिलेगी। गौरतलब है कि अप्रैल से सितंबर तक लॉकडाउन और अनलॉक-चार था। इस दौरान छात्र केवल ऑनलाइन पढ़ाई पर निर्भर थे। इस
दौरान जिन छात्रों का स्कूल में अटेंडेंस नहीं बन पाया है, उन्हें अटेंडेंस में छूट दी जाएगी। अापकाे बता दें कि जिलेभर में सीबीएसई के 77 से अधिक स्कूल हैं और इनमें 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें की संख्या करीब 8 हजार है। बोर्ड के अनुसार यह छूट केवल 2021 के बोर्ड परीक्षा के लिए दी गई है। सीबीएसई के अधिकारियाें का कहना है कि कोरोना के कारण बहुत बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं कर पाए। उन्हाेंने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज में कई बच्चाें काे इंटरनेट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। इसके चलते भी वे अपनी क्लास काे रेगुलर नहीं लगा पाए। ऐसे में इस बार स्कूल अटेंडेंस में छूट दी जाएगी।
लाॅकडाउन से लगातार ऑनलाइन क्लासेज लगाई जा रही है
सीबीएसई के काेआर्डिनेटर एमएस विग ने बताया कि लाॅकडाउन से लगातार ऑनलाइन क्लासेज लगाई जा रही है। अधिकतर बच्चे ऑनलाइन क्लासेज से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा बच्चाें काे वाट्सएप पर उनके पाठयक्रम की पीडीएफ फाइल व यू-ट्यूब के वीडियाे लिंक भेजे जाते हैं। इसके माध्यम से भी विद्यार्थियाें काे अपना सिलेबस पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। जब तक काेराेनाकाल खत्म नहीं हाे जाता है तब तक ये क्लासेज यूं ही लगातार जारी रहेंगी और किसी भी बच्चे काे फीस के अभाव में ऑनलाइन क्लासेज से वंचित नहीं किया जाएगा।


