रूपवास में बंदरों का आतंक, रोजाना लोगों को कर रहे घायल
कस्बा रूपवास में बंदरों के आतंक से कस्बेवासी परेशान है। बंदर आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे है। बंदरों के हमले में अब तक कई लोग घायल हो चुके है, लेकिन नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़वाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कस्बेवासियों ने जिला कलेक्टर से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
कस्बावासी जीतू अग्रवाल, सतीश कुमार ने बताया कि रूपवास में सैंकडों की संख्या में बंदरों के टोल घूमते रहते है, जो घरों व दुकानों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते है। बंदरों द्वारा घरों पर महिलाओं व बच्चों पर हमला कर दिया जाता है, जिससे अब तक कई महिला, वृद्ध व बच्चें घायल हो चुके है।
बंदरों के भय के कारण कई बच्चें व महिलाएं गिर चुकी है। लोगों में बंदरों का खौफ इतना बना हुआ है कि अकेले में छतों पर जाने में डर लगता है। वही महिलाओं व बच्चों ने छतों पर जाना बंद कर दिया है। बंदरों का आतंक इस कदर है कि ये घरों के अंदर घुस जाते हैं और रसोईघर के सारे सामान को इधर उधर बिखेर देते हैं।
बंदर घर के घुसकर फ्रिज व आलमारी से जबरन सामान को उठाकर ले जाते है वही राह चलते लोगों से थैली व बैग को छीनकर ले जाते है। कई बार कस्बेवासियों द्वारा नगर पालिका को शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा गई है। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।


