पुलिस कर्मियों के लिए होम्योपैथिक दवा की 2300 किट एसपी को सौंपी
सामान्य अस्पताल स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय की ओर से शुक्रवार को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुक्रम पाल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल को औषधि देकर वितरण की शुरुआत की गई।
मुख्य सफाई निरीक्षक के पक्ष में पार्षदों का प्रदर्शन(ये भी पढ़ें )
यहां पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए 2300 किट आर्सेनिग एल्बम की दी गई। एक किट 4-5 व्यक्ति के लिए पर्याप्त होती है, जिसमें से 4 गोलियां दिन में एक बार सुबह खाली पेट लगातार तीन दिन तक लेनी होती हैं।


