चांदी की ईंट भेंट कर अयोध्या से लौटे ठिकाना गंगाबाग केे महंत प्रकाशदास

चांदी की ईंट भेंट कर अयोध्या से लौटे ठिकाना गंगाबाग केे महंत प्रकाशदास

अयोध्या में राम जन्म भूमि शिलान्यास समारोह से राजगढ़ लौटे दादूपंथी ठिकाना गंगा बाग के महंत प्रकाशदास का शुक्रवार को रामभक्तों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। महंत प्रकाशदास अयोध्या में चांदी की ईंट भेंट कर लौटे है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में राजगढ़ का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए स्वर्णिम अवसर था।

भरतपुर दो दिन लॉकडाउन शनिवार-रविवार सब बंद(ये भी पड़ें)

उन्होंने बताया कि पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र के साथ अयोध्या रामजन्म भूमि के न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को चांदी की ईंट भेंट की गई। जयश्रीराम के जयघोष के साथ महंत प्रकाशदास का विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारी संगठनों की ओर अभिनंदन किया गया।