जेईई मेन: पहली बार सेंटर पर फेशियल रिकाॅग्निशन से एंट्री, आज मार्च सेशन का अंतिम पेपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दूसरे दिन काेटा सहित देश-विदेश के 334 शहराें में जेईई मेन मार्च सेशन 2021 की परीक्षाएं दाे शिफ्ट में हुई। काेटा में पांच सेंटर पर दूसरे दिन दाे पारियाें में परीक्षा हुई। पहली पारी में कुल नामांकित 1726 में से 1523 प्रजेंट और 103 एबसेंट रहे। दूसरी पारी में कुल रजिस्टर्ड 1625 में से 1517 प्रजेंट और 108 स्टूडेंट्स एबसेंट रहे।
एनटीए की ओर से परीक्षा में पहली बार स्टूडेंट्स का फेशियल रिकाॅग्निशन यानी निर्धारित एप के माध्यम से चेहरा मिलान के बाद सेंटर में एंट्री हुई। एनटीए ने परीक्षा में पहली बार इसका प्रयाेग किया। हालांकि पहले दिन इसे ट्रायल के रूप में किया शुरू किया था। सीबीएसई काेऑर्डिनेटर डाॅ. प्रदीपसिंह गाैड़ ने बताया कि काेटा में पांच सेंटर पर परीक्षाएं जारी हैं। तीन दिन तक हाेने वाली परीक्षा में 9461 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। गुरुवार काे अंतिम पेपर है।
तीन-तीन घंटे की रही दाे शिफ्ट : दाेनाें पारियाें में तीन-तीन घंटे का पेपर रहा। पहले पेपर में स्टूडेंट्स की सुबह 7 बजे से 8:30 बजे और दाेपहर एक बजे से दाेपहर 2:30 बजे तक एंट्री रही। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पारी में दाेपहर तीन से शाम 6 बजे तक हुई।
एनटीए की ओर से दूसरे दिन पूरी तरह सेंटर पर पहली बार फेशियल रिकाॅग्निशन से स्टूडेंट्स की एंट्री हुई है। सभी सेंटर पर दाेनाें पारियाें मेें परीक्षा शांति पूर्वक हुई है। 18 मार्च काे मार्च सेशन का अंतिम पेपर है।
-डाॅ. प्रदीपसिंह गाैड़, एनटीए सिटी काेऑर्डिनेटर


