गुलाब बाग में लगी भीषण आग: तेज हवा ने आग को दिया विकराल रूप, 4 घंटे की मशक्कत के बाद फायर शाखा ने आग पर पाया काबू
उदयपुर के प्रसिद्ध उद्यान गुलाब बाग में देर शाम भीषण आग लग गई। गुलाब बाग के कमल तलाई के पास वाले हिस्से में लगी आग देखते ही देखते बेकाबू होने लगी। जिस पर नियंत्रण करना दमकल के लिए भी मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किये। तेज हवा के चलते आग लगातार फैलती रही। जिससे काबू में करना दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया।
उदयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि देर शाम कमल तलाई के नजदीक सूखी झाड़ियों में आग लगी थी। जिसमें कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इसके बाद लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद फायर शाखा ने आग पर काबू पा लिया है। आग में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन गुलाब बाग से सती हरियाली पूरी तरह मुरझा चुकी है।
इधर शहर से सटी लखावली की पहाड़ियों में फिर आग लग गई। तेज हवा के चलते लगातार बढ़ आग बढ़ गई। वन विभाग और दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। मोके पर लखावली सरपंच मोहनलाल डाँगी सहित कई ग्रामीण पहुंचे और अपने स्तर पर आग को काबू में करने की कोशिश की। देखते ही देखते पूरी पहाड़ी पर आग ने अपना फैलाव कर दिया और बड़ी मात्रा में वन संपदा को राख कर दिया।


