वीडियो कॉल पर सावधानी से करें बातें: पानीपत के यूट्यूबर को अश्लील वीडियो कॉल कर युवती बोली- पांच हजार रुपए PAYTM करो, नहीं तो वायरल कर दूंगी वीडियो
पानीपत में अश्लील वीडियो कॉल करके ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने एक यूट्यूबर को पहले वाट्सएप पर मैसेज किया और फिर वीडियो कॉल करके अश्लीलता दिखाई। कुछ देर बाद युवती का फिर मैसेज आया कि पांच हजार रुपए PAYTM कर दो, नहीं तो वह उसकी रिकॉर्डिड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल की देगी। पीड़ित ने युवती के मोबाइल और PAYTM नंबर के साथ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पानीपत के यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने बताया कि बुधवार को उनके पास एक अनजान फोन नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आया। उन्होंने रिप्लाई में उसका नाम पूछा तो उसने वीडियो कॉल करने को कहा। उन्होंने वीडियो कॉल नहीं की तो युवती ने खुद ही वीडियो कॉल कर दी।
पीड़ित ने बताया कि वीडियो कॉल में युवती अश्लीलता करने लगी और उन्हें भी उकासाया। उन्होंने युवती की रिकॉर्डिंग करने के बाद कॉल कट कर दी। कुछ देर बाद युवती ने वाट्सएप पर मैसेज करके पांच हजार रुपयों की मांग की। रुपए न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित ने SP और सिटी थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली तो वह हरियाणा के मेवात और राजस्थान के अलवर की निकली। अब पुलिस मोबाइल और PAYTM नंबर के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने में लगी है।
अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को ठगने का गिरोह है सक्रिय
सोशल मीडिया से लोगों का फोन नंबर लेने के बाद उन्हें अश्लील वीडियो कॉल की जा रही हैं। कॉल में दिखने वाली युवती सामने वाले को भी अश्लीलता के लिए उकसाती हैं। उनके चंगुल में आने के बाद आरोपी रुपयों की मांग करती है। बदमानी के डर से कुछ लोग रुपए दे देते हैं और पुलिस से शिकायत नहीं करते। इसी कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ने के साथ आरोपियों के भी हौंसले बुलंद हो रहे हैं।


