सीसीटीवी फुटेज से चोरी हुई बाइक का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से चोरी हुई बाइक का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सीकर/पलसाना: रानोली पुलिस ने मुकेश कुमार नटवाडिया निवासी गढ़ वालों की ढाणी पलसाना हाल बसी पलसाना को बाइक चोरी मामले में बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। रानोली थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि 26 अगस्त को पलसाना विजयनगर निवासी शीशराम जाट ने बाइक चेारी का मामला दर्ज कराया था।

पीड़ित शीशराम ने रिपोर्ट में बताया कि वह 24 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपनी बाइक लेकर ट्रैक्टर का सामान लेने कृष्णा मोटर कंपनी में गया था उसने बाइक सैनी ऑटो मोबाइल के पास खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। आरोपी रैकी कर 10 मिनट में बाइक लेकर फरार हो गया। सीओ ग्रामीण राजेश आर्य ने एसएचओ घासीराम मीणा, हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल रणवीरसिंह, सरदारमल, बीरबल, तेजपाल की टीम गठित की। टीम ने बाइक चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें मुकेश कुमार का चेहरा पुलिस के सामने आ गया।

पुलिस ने 6 सितंबर को मुकेश कुमार नटवाडिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से बाइक भी बरामद कर ली है तथा अन्य बाइक चोरी मामले में भी पूछताछ करेगी।फायरिंग के आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजारामगढ़ शेखावाटी | राष्ट्रीय राजमार्ग 65 स्थित रामगढ़ बाईपास पर रुपए के आपसी विवाद में फायरिंग करने के आरोपी को रामगढ़ पुलिस ने रिमांड पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि रामगढ़ बाईपास पर बोलेरो गाड़ी खरीद के मामले में तीन लाख रुपए के लेनदेन के विवाद में फायरिंग करने के आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना निवासी वार्ड 24 रामगढ़ शेखावाटी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में काम में ली गई बोलेरो को खेतड़ी थाने से क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद कर लिया गया।