नालों से निकला कीचड़, सड़कों पर फैला, वाहन फिसले

Aug 20, 2020 - 03:27
Aug 20, 2020 - 03:40
नालों से निकला कीचड़, सड़कों पर फैला, वाहन फिसले

भरतपुर: नगर निगम की ओर से इन दिनों नालों की सफाई कराई जा रही है। मुखर्जी नगर और रणजीत नगर के बीच बुधवार को नाले से निकाला गया मलबा ट्रैक्टरों द्वारा ले जाया गया। लेकिन, मलबे को ट्रैक्टर ट्रॉली में सही तरीके से नहीं भरने के कारण यह सड़कों पर फैल रहा है।

2000 मकानों में भरी है मिट्टी, 500 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं (यह भी पढ़ें)

सड़कें काफी दूर तक पूरी तरह कीचड़ से सन गई हैं। इसकी वजह से पावर हाउस के सामने तो कुछ दुपहिया वाहन चालक सड़क पर फिसल भी गए, जिन्हें लोगों ने उठाया। कुछ चालकों को चोट लगने से खून भी आ गया। स्थानीय निवासी अमन तिवाड़ी के अनुसार निगम कर्मचारियों की लापरवाही से पूरे इलाके में कीचड़ फैल गया है। दुर्गंध और फिसलन के कारण घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।