एहतियात भूलने का नतीजा:प्रदेश में सर्वाधिक 64 राेगी काेटा में, 21 दिन में दूसरी बार 60 से ज्यादा कोरोना मरीज

एहतियात भूलने का नतीजा:प्रदेश में सर्वाधिक 64 राेगी काेटा में, 21 दिन में दूसरी बार 60 से ज्यादा कोरोना मरीज

जिले में एक बार फिर से काेराेना मरीजाें की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार काे 64 पाॅजिटिव मरीज मिले, जाे प्रदेश में सर्वाधिक संख्या है। जिले में 21 दिन बाद 60 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे पहले 26 फरवरी काे 60 काेराेना राेगी मिले थे। जयपुर में 61 नए मरीज मिले हैं।

गुरुवार काे काेटा में 34 मरीज थे, यानि कि एक ही दिन में लगभग दाे गुना मरीज बढ़ गए। विशेषज्ञाें का कहना है कि शहर में लाेग धीरे-धीरे एहतियात भूलने लगे हैं। बाजाराें में भीड़ बढ़ रही है, लेकिन साेशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने वालाें की संख्या कम हाेती जा रही है।

संक्रमण बढ़ने की यही रफ्तार रही ताे जल्दी ही नाइट कर्फ्यू और लाॅकडाउन जैसे कदम शासन-प्रशासन काे उठाने पड़ेंगे। पंजाब और महाराष्ट्र के कई शहराें में ऐसा हाे भी चुका है। काेटा में अब तक 20492 पाॅजिटिव मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 169 मरीजाें की माैत हाे चुकी है।

एनालिसिस : मार्च के पहले 12 दिनाें में 172 पाॅजिटिव, पिछले 7 दिन में मिले 190 राेगी

काेराेना का कहर दाेबारा कैसे बढ़ रहा है इसकाे समझने के लिए मार्च के आंकड़े ही काफी हैं। एक से 19 मार्च तक कुल 362 मरीज आ चुके हैं। मार्च के पहले 12 दिनाें में 172 राेगी मिले, जबकि 190 राेगी पिछले 7 दिनाें में मिले। काेविड अस्पताल में अभी 54 मरीज भर्ती हैं।

प्रदेश के 16 % मरीज काेटा में मिले : शुक्रवार काे प्रदेश में कुल 402 पाॅजिटिव मरीज मिले। इसमें से 64 यानी लगभग 16 प्रतिशत काेटा में मिले, वहीं जयपुर में 61 मरीज मिले। प्रदेश के कुल मरीजाें में 31.09 प्रतिशत पाॅजिटिव काेटा और जयपुर में ही औए। प्रदेश के 33 में से 6 जिलाें में ही 30 से अधिक मरीज मिले। राजसमंद में 38, उदयपुर में 36, जाेधपुर में 34 और डूंगरपुर में 30 मरीज मिले।

21 अप्रैल तक बढ़ाई धारा 144

प्रदेश और काेटा में कोरोना के बढ़ते केस काे देखते हुए संक्रमण काे राेकने के लिए जिले में 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी गर्ई है। कलेक्टर उज्जवल राठाैड़ द्वारा इस संबंध में शुक्रवार की रात काे एक आदेश जारी कर काेराेना के संक्रमण काे राेकने के लिए पूरे जिले में धारा 144 की अवधि काे एक माह तक के लिए और बढ़ा दिया है।

5195 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 114 साइट पर सेशन आयोजित हुए। इनमें 4588 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई तो वहीं, पहली डोज के 28 दिन पूरे कर चुके 607 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई।

सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के 3949 वरिष्ठ नागरिक तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 459 व्यक्तियों ने पहली डोज लगवाई। इनके साथ ही पहली डोज लगवाने वालों में छूटे हुए 69 हेल्थ वर्कर्स व 111 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल रहे। वहीं, दूसरी डोज 116 हेल्थ वर्कर्स और 491 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई। सीएमएचओ ने बताया कि शनिवार को जिले में 55 शहरी और 58 ग्रामीण कुल 113 साइट्स पर कोविड वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे