अलवर: सुबह 11 बजे बाद दवा की दुकानों के अलावा शहर की अन्य दुकानें रही बंद

अलवर: सुबह 11 बजे बाद दवा की दुकानों के अलावा शहर की अन्य दुकानें रही बंद

अलवर: काेराेना से बचाव के लिए पूरे शहर में सेामवार काे सुबह 7 से 11 बजे तक केवल दूध, मिठाई, राखी, किराना व पतंग की दुकानें खुली। सुबह 11 बजे बाद दवा की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रही। लाॅक डाउन वाले एरिया में बिना कारण घूमने वाले लाेगाें के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की गई। रक्षा बंधन हाेने के कारण मिठाई और पतंग की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी। बाजारों में साेशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसलिए पुलिस गाडिय़ां लगातार चक्कर लगा रही थी। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए घंटाघर के पास दाे दूध वालाें की दुकान और मालाखेड़ा बाजार में एक पतंग वाले की दुकान पर साेशल डिस्टेंसिंग देखी गई इन दुकानों पर ग्राहकों की लाइन लगी हुई थी। सुबह 11 बजे बाद दवा की दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद हाे गई। पुलिस ने बिना कारण बाजार में घूमने वालाें, बिना हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वालाें व बिना सीट बेल्ट चाैपहिया वाहन चलाने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की ओर से लाँक डाउन वाले एरिया मेहंदी बाग, नरुका काॅलाेनी सहित अन्य जगह से बैरिकेडिंग हटाकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया। घोड़ाफेर चौराहा़ के पास से अखैपुरा मोहल्ला की ओर जाने वाला रास्ता, घोड़ाफेर चौराहा़ से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ता, स्कीम नंबर दाे, जेल चौराहा़ से धाेबी घट्टा की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस की ओर से गई बैरिकेडिंग के नीचे लाेग निकलते नजर अाए। रोडवेज की ओर से रक्षा बंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कला कॅालेज में बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड मोबाइल टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई थी।