फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को धमकी देकर वसूली: युवक बोलता था- मैं यहां का दादा हूं, काम करना है तो 1 हजार मंथली देनी पेड़गी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jul 23, 2021 - 13:25
Jul 23, 2021 - 13:30
फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को धमकी देकर वसूली: युवक बोलता था- मैं यहां का दादा हूं, काम करना है तो 1 हजार मंथली देनी पेड़गी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलवर मेंभिवाड़ी के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के कर्मचारियों से वसूली का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो खुद को यहां का दादा बताता है। साथ ही 1 हजार मंथली देने की बात भी कहता है।

दरअसल, इसी महीने 5 जुलाई को केके मैटल्स प्रालि कंपनी रीको औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के कमर्चारी लाधुराम ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उनकी कंपनी के कुछ कर्मचारियों को श्याम सिंह पुत्र भोमराज गुर्जर डराता और धमकाता है। 1-1 हजार रुपए मंथली मांगता है। कर्मचारी देने से मना करते हैं तो मारपीट पर उतर आता है। कहता है कि यहां काम करना है तो मंथली देनी पड़ेगी। खुद को यहां का प्रधान बताता है। बोलता है कि जैसा मैं कहूंगा वैसा करना पड़ेगा। वरना जान से मार दूंगा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 15 दिन बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को छकाता रहा
पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कराने के बाद बदमाश को खूब तलाशा गया। लेकिन वह जगह बदलता रहा। इस कारण गिरफ्त में नहीं आ सका। कई संदिग्ध जगहों पर दबिश दी गई। 21 जुलाई को थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलस टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्याम सिंह उर्फ प्रधान पुत्र भोम सिंह गुर्जर निवासी सांथलका भिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

कई फैक्ट्री के कर्मचारी परेशान
भिवाड़ी फेज थर्ड में फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारयों ने बताया कि काफी लोग उससे परेशान थे। वह कई अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारयों को भी धमकाता था। कुछ लोग उसे मंथली देने लग गए थे। इस कारण उसका दुस्साहस बढ़ता गया। पुलिस के अधिकारियाें ने कहा कि किसी को मंथली देने की जरूरत नहीं है। कोई भी अनावश्यक परेशान करे तो उसकी सीधे थाने में शिकायत करें।