जल जीवन मिशन:भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 81 गांवों में घरों तक पहुंचेगा नलों से पानी, 81 करोड़ 32 लाख स्वीकृत

जल जीवन मिशन:भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 81 गांवों में घरों तक पहुंचेगा नलों से पानी, 81 करोड़ 32 लाख स्वीकृत

भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 81 गांवों में मीठा एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 81 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ सुभाष गर्ग ने बताया कि स्वीकृत राशि से घरों में नलों द्वारा पेयजल मुहैया कराया जाएगा।

बछामदी पंचायत के गांव बछामदी के लिए 1 करोड़ 84 लाख 46 हजार, नगला कसौटा के लिए 40 लाख 12 हजार, इकरन ग्राम पंचायत के गांव इकरन के लिए 2 करोड़ 13 लाख 96 हजार, पिडयानी के लिए 48 लाख 2 हजार, समसपुर खुर्द के लिए 42 लाख 96 हजार, पीपला ग्राम पंचायत के गांव पीपला के लिए 2 करोड़ 17 लाख 8 हजार, महचौली के लिए 67 लाख 47 हजार, ग्राम पंचायत बिलौठी के गांव बिलौठी के लिए 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार, सैंथरा के लिए 61 लाख 17 हजार, नगला बिलौठी के लिए 67 लाख 74 हजार रुपए की राशि की गई है।

फुलवारा के गांव फुलवारा के लिए 1 करोड़ 8 लाख 77 हजार, नगला हाथीपुरा के लिए 53 लाख 61 हजार, नगला गुलाबी के लिए 52 लाख 86 हजार, नगला परसराम के लिए 70 लाख 57 हजार, ग्राम पंचायत हथैनी के गांव हथैनी के लिए 2 करोड 35 लाख, नौगाया के लिए 1 करोड़ 37 लाख 98 हजार, नगला हथैनी के लिए 52 लाख 23 हजार, ग्राम पंचायत मडरपुर के गांव जिरौली के लिए 77 लाख 78 हजार, बराखुर के लिए 1 करोड़ 54 लाख 75 हजार, मडरपुर के लिए 70 लाख 57 हजार, नगला लोधा के लिए 93 लाख 86 हजार, ग्राम पंचायत जाटौली रथभान के गांव कोलीपुरा के लिए 62 लाख 80 हजार, जाटौली रथभान के लिए 2 करोड़ 11 लाख 80 हजार, बाघई के लिए 50 लाख 83 हजार एवं कारौठ गांव के लिए 37 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

सुनारी सहित विधानसभा क्षेत्र की इन पंचायतों व गांवों को भी योजना के तहत मिलेगा पैसा

मंत्री ने बताया कि सुनारी के गांव सुनारी के लिए 71 लाख 24 हजार, नगला बरताई के लिए 1 करोड़ 24 लाख 38 हजार, नगला भगत के लिए 25 लाख 57 हजार, ग्राम पंचायत मुरावारा के गांव गिरधरपुर के लिए 70 लाख 92 हजार, गुण्डवा के लिए 1 करोड़ 33 लाख 32 हजार, चक भाण्डौर के लिए 72 लाख 61 हजार, मुरवारा के लिए 1 करोड़ 27 लाख 37 हजार, अचलपुरा के लिए 40 लाख 25 हजार, ग्राम पंचायत बहनेरा के गांव घसौला के लिए 1 करोड़ 25 लाख 41 हजार, बहनेरा के लिए 2 करोड 6 लाख 89 हजार, चक बहनेरा के लिए 31 लाख 71 हजार, नगला अभयराम के लिए 40 लाख 41 हजार, नगला खोहरी के लिए 54 लाख 16 हजार, ग्राम पंचायत जघीना के गांव जघीना के लिए 3 करोड. 35 लाख 32 हजार, तमरौली के लिए 81 लाख 37 हजार, भवनपुरा के लिए 54 लाख 2 हजार, ग्राम पंचायत घुस्यारी के गांव घुस्यारी के लिए 80 लाख 68 हजार, सूती के लिए 65 लाख 67 हजार, नूरपुर के लिए 52 लाख 23 हजार, चार्लीगंज के लिए 64 लाख 94 हजार एवं ग्राम पंचायत मौरोली कलां के गांव मौरोली कलां खुर्द के लिए 2 करोड़ 27 लाख 80 हजार, मंहगाया नगला हरचंद के लिए 1 करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार ग्राम पंचायत गामडी के गांव गामडी के लिए 1 करोड़ 22 लाख 98 हजार, नगला नन्दराम के लिए 30 लाख 39 हजार, पीरनगर के लिए 77 लाख 95 हजार, नगला केवल के लिए 32 लाख रुपए मिलेंगे।