ऊंची उड़ान: पानी के राजा बगुला (ई ग्रेट) की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रति घंटा

ऊंची उड़ान: पानी के राजा बगुला (ई ग्रेट) की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रति घंटा

मौसम बदलते ही में बसंती बयार के साथ राष्ट्रीय केवलादेव घना अभ्यारण्य में पक्षियों की गतिविधियां भी बदल रही हैं। माइग्रेटरी पक्षी अपने वतन लौटने शुरू हो गए हैं। तालाबों अथवा दलदली या कम पानी वाले स्थानों पर झुंड में दिखने वाले बगुले (ई ग्रेट) भी भोजन की तलाश में इधऱ-उधऱ दौड़़ रहे हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर राजीव वैद्य ने ऐसे ही एक ईग्रेट की इस उन्मुक्त उड़ान को कैमरे में कैद किया।

64 से ज्यादा प्रजातियां होती हैं भारत समेत दुनियाभर में यह रंग व आकार भिन्न होता है

48 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है यह पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक

3 किलो वजन और 140 सेंमी आकार रहता है बगुले का

3-4 अंडे देती है मादा पक्षी एक बार में। औसत आयु 15 से 20 साल रहती है