पुलिस की चौकसी: लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए फुसलाते 3 जने पकड़े, पिता के शादी करने का दबाव बनाने पर घर से आई थी

पुलिस की चौकसी: लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए फुसलाते 3 जने पकड़े, पिता के शादी करने का दबाव बनाने पर घर से आई थी

एक 17 साल की किशोरी घर से नाराज होकर भरतपुर आ गई जहां कुम्हेर गेट चौराहा पर खड़े ऑटो रिक्शा चालक व उसके दो साथी युवक लड़की के हालात भांप गए और उसे अपने साथ चलने के लिए बहलाने-फुसलाने लगे। जानकारी मिलने पर एएसआई सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और युवती को बचा लिया। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग रूपवास के सैदपुरा की रहने वाली है। 5 साल से बांसरौली में अपनी नानी के साथ रह रही थी। 6 माह पूर्व उसका रिश्ता भी तय हो गया है। पिता दूसरी जगह रिश्ता करने पर जोर दे रहे थे। उनसे ऐसा करने से काफी मना किया, लेकिन वे दबाव बना रहे थे। इस बात वह नाराज होकर अपनी नानी के घर से भरतपुर के लिए आ गई।

पूरे दिन में इधर उधर भटकती रही। जब कुम्हेर गेट चौराहा पर पहुंची तो रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा वाले से बात की। लड़की ने बताया कि वह मुझसे बात ही बातों में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी आ गया। दोनों मेरे को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे।

उक्त मामले में तीन आरोपी ऑटो रिक्शा चालक जीतेन्द्र निवासी बहरामदा नदबई के अलावा उसके दो साथी हरीश निवासी मुरसान हाथरस हाल आनन्दनगर व आमिर निवासी जनता काॅलोनी को कुम्हेर गेट चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।