लड़की की फर्जी आईडी बनाकर डाले अश्लील फोटो 11वीं क्लास की स्टूडेंट है, मां ने करवाया केस दर्ज, बदनामी के डर से बच्ची डिप्रेशन में
भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में कुछ युवकों ने 11वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना दी। लड़की की आईडी बनाकर युवकों ने आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने शुरू कर दिए। बच्ची की मां को इसके बारे में पता लगा तो उन्होंने उच्चैन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
उच्चैन थाना अधिकारी राजेश कंसाना ने बताया की एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। कुछ युवकों ने उसकी बेटी के नाम से उसका फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली है। जिस पर वह अश्लील फोटो और अश्लील मैसेज डालते हैं।
उसकी बेटी 11वीं क्लास में पढ़ती है। जब उसकी बेटी को घटना के बारे में पता लगा तो उसने अपनी मां को बताया। इस घटना से 11वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट काफी डिप्रेशन में है। महिला ने उसकी बेटी को बदनाम करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है की वह अस्पताल में नौकरी करती है। नौकरी पर जाने के बाद घर पर उसकी बेटी अकेली रहती है। वह डिप्रेशन में आकर कोई गलत कदम न उठा ले। करीब 1 साल पहले भी कुछ युवकों ने उसकी बेटी को परेशान किया था।
satveer 

