क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस में चोरी:खिड़की से घुसे चोर, ले गए दो कम्प्यूटर सी.पी.यू. व दो मॉनीटर; चीफ मैनेजर ने कराया मामला दर्ज

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस में चोरी:खिड़की से घुसे चोर, ले गए दो कम्प्यूटर सी.पी.यू. व दो मॉनीटर; चीफ मैनेजर ने कराया मामला दर्ज

अजमेर के क्षैत्रीय ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस से दो कम्प्यूटर सी.पी.यू. व दो मॉनीटर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी 11 से 14 फरवरी के बीच हुई, लेकिन मुख्य प्रबन्धक की ओर से अब क्रिश्यनगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, न्यू इन्द्रा कॉलोनी पीपराली रोड सीकर निवासी हाल मुख्य प्रबधंक, क्षैत्रीय ग्रामीण बैंक, अरबन हॉट के पास वैशालीनगर अजमेर मोहनलाल रेगर ने रिपोर्ट देकर बताया कि बैंक का प्रधान कार्यालय द्वितीय एवं तृतीय तल वैशालीनगर अजमेर में स्थित है। गत 14 फरवरी को कार्यालय समय आरम्भ करते समय स्टॉफ मुरारीलाल जांगिड की स्वयं की डेस्क पर एक कम्प्यूटर सी.पी.यू. व एक मॉनीटर तथा अनिल कुमार चौहान की डेस्क से एक कम्प्यूटर सी.पी.यू व एक मॉनीटर गायब मिले। यह चोरी की घटना 11 फरवरी कार्यालय समय बाद से 14 फरवरी कार्यालय समय से पूर्व के दौरान हुई।

कार्यालय खुलने पर मुरारी लाल जागिड अपनी डेस्क पर आए तो उनको अपनी डेस्क पर सीपीयू एवं मीनीटर नहीं पाया गया। इसके बाद अन्य सभी डेस्क पर जांच की गई तो एक अन्य डेस्क अनिल कुमार चौहान की डेस्क से भी एक सीपीयू एवं मॉनीटर नहीं पाया गया। इस दौरान पूरे कार्यालय को देखने पर पाया कि कार्यालय की एक खिडकी भी खुली पाई गई। बैंक के नियमित कार्य के लिए 12 व 13 फरवरी को दिनेश पांडया, पीयूष शर्मा एवं राघव शर्मा अधिकारियों द्वारा बैंक के कार्यालय समय 9.30 से 8.00 बजे तक कार्य किया गया।

इस दौरान इनको डेस्क से सीपीयू एवं मॉनीटर गायब होने की जानकारी नहीं थी। बैंक के द्वितीय तल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखने पर फुटेज में प्रथम दृष्टया किसी प्रकार का फुटेज रिकार्ड होना नहीं पाया गया। अत: मामला दर्ज कर जांच की जाए।